पटना के नन्हें ‘दशरथ मांझी’ का हुंकार! 6 साल का आदित्य हाथ में संविधान ले गर्दनीबाग में डटा, कहा- “सरकार का घमंड तोड़कर रहूँगा” विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी

देवरिया में विश्वकर्मा समाज के युवक की हत्या पर विश्वकर्मा महासभा ने जताया गहरा दुख समाज में आक्रोश

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने देवरिया में हुई हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश जताया है, रास्ते के विवाद में हिंसा की ये घटना बेहद दुखद है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ऐसी घटनाएं समाज में आपसी भाईचारे के लिए चिंता का विषय हैं।

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर विश्वकर्मा समाज के नवयुवक की हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश जताते हुए इस घटना को प्रशासनिक उपेक्षा और लापरवाही का परिणाम बताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज सर्वाधिक जुल्म और अत्याचार की घटनाओं का शिकार है। भाजपा संरक्षित दबंगों द्वारा विश्वकर्मा समाज के राजू विश्वकर्मा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके चचेरे भाई सुधीर विश्वकर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि हथियागढ़ गांव में रास्ते पर आने-जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे राजू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सुधीर विश्वकर्मा सहित अन्य घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने घटना में नामजद दोषी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर दंडात्मक कार्यवाही करने तथा परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें