STF और स्वाट-गड़वार पुलिस का बड़ा धमाका, ₹50,000 का इनामी हत्यारोपी ‘मुन्ना’ गिरफ्तार; रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा आजमगढ़ में बड़ा पुलिस एनकाउंटर: 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, 5 जिलों में दहशत फैलाने वाला गिरोह बेनकाब काशी में रचेगा इतिहास! गंगा माँ की गोद में गूंजेगी फाइटर जेट्स की दहाड़, 30 लाख लोग बनेंगे गवाह शराब तस्करों का ‘मास्टर प्लान’ ध्वस्त! ट्रेन से बिहार भेज रहे थे अंग्रेजी शराब की खेप, 3 गिरफ्तार पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम! विवाद में पत्नी ने लांघी हैवानियत की हद; पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका एसिड, हालत गंभीर लहुरिया दह में बिछाया गया जाल.. और पकड़ा गया ‘डीजल का काला कारोबार’! ड्रमण्डगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

STF और स्वाट-गड़वार पुलिस का बड़ा धमाका, ₹50,000 का इनामी हत्यारोपी ‘मुन्ना’ गिरफ्तार; रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा

 

बलिया: जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ लखनऊ, स्वाट/सर्विलांस सेल और थाना गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹50,000 के इनामी वांछित अपराधी को धर दबोचा। आरोपी पर गड़वार थाने में हत्या का संगीन मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

​मुखबिर की सटीक सूचना पर जिगनी क्रॉसिंग के पास घेराबंदी…
​पुलिस महानिदेशक (उ.प्र.) के निर्देशानुसार और बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में गठित विशेष पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र में किसी काम से आने वाला है।

​मुखबिर की पक्की जानकारी के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत घेराबंदी की। 29 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 9:20 बजे जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान…
​नाम: देवेन्द्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना (पुत्र स्व. विजयशंकर उपाध्याय)

​निवासी: ग्राम असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार, जनपद बलिया

​उम्र: लगभग 57 वर्ष

​इनाम: ₹50,000

​आपराधिक रिकॉर्ड और दर्ज मुकदमे…
​पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।

​ताज़ा मामला (हत्या): मु.अ.सं. 182/2026, धारा 103(1), 109(1), 61(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता), थाना गड़वार, जनपद बलिया।

​पुराना मामला: मु.अ.सं. 184/2024, धारा 351(3) BNS, थाना गड़वार, जनपद बलिया।

​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

​कार्रवाई करने वाली जांबाज पुलिस टीम…
​इस महत्वपूर्ण सफलता में निम्नलिखित अधिकारियों और जवानों की मुख्य भूमिका रही।

​STF लखनऊ टीम: निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उ.नि. देवेन्द्र पाल, उ.नि. अरशद खान, उ.नि. अतुल कुमार चतुर्वेदी, हे.कां. सुशील कुमार सिंह।

​स्वाट/सर्विलांस सेल बलिया: निरीक्षक विश्वनाथ यादव, हे.कां. दिलीप पाठक, हे.कां. अमरदेव यादव, कां. रमेश यादव, कां. विनोद रघुवंशी, कां. पंकज सिंह।

​गड़वार पुलिस: थानाध्यक्ष हितेश कुमार (थाना गड़वार)।

Leave a Comment

और पढ़ें