काशी में रचेगा इतिहास! गंगा माँ की गोद में गूंजेगी फाइटर जेट्स की दहाड़, 30 लाख लोग बनेंगे गवाह शराब तस्करों का ‘मास्टर प्लान’ ध्वस्त! ट्रेन से बिहार भेज रहे थे अंग्रेजी शराब की खेप, 3 गिरफ्तार पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम! विवाद में पत्नी ने लांघी हैवानियत की हद; पति के प्राइवेट पार्ट पर फेंका एसिड, हालत गंभीर लहुरिया दह में बिछाया गया जाल.. और पकड़ा गया ‘डीजल का काला कारोबार’! ड्रमण्डगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक सच! फर्जी जज-वकील बनकर ऐंठे 2.36 करोड़, ओमेक्स अपार्टमेंट से दबोचा गया मास्टरमाइंड आजमगढ़ में दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो में अगवा कर किया दुष्कर्म, महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सचिन

शराब तस्करों का ‘मास्टर प्लान’ ध्वस्त! ट्रेन से बिहार भेज रहे थे अंग्रेजी शराब की खेप, 3 गिरफ्तार

 

​यूपी में खरीदारी, बिहार में सप्लाई! सकलडीहा स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा, बरामद हुई भारी मात्रा में शराब।

​18 बोतल 8PM और 50 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस बरामद, कुल 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त।

​दुकानों से थोड़ा-थोड़ा स्टॉक खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का था प्लान।

​चन्दौली: बिहार में शराबबंदी के बीच शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर चंदौली पुलिस ने करारा प्रहार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सकलडीहा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई है।

​रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी, मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई…
​थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से पक्की खबर मिली कि कुछ युवक अवैध शराब की खेप लेकर ट्रेन पकड़ने की फिराक में हैं। पुलिस ने बिना देर किए सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को धर दबोचा।

​तलाशी लेने पर पुलिस टीम के भी होश उड़ गए। आरोपियों के पास से –
​18 बोतल अंग्रेजी शराब (8PM – 750ml प्रत्येक)

​50 टेट्रा पैक (ऑफिसर चॉइस – 180ml प्रत्येक)

​कुल बरामदगी: 22.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब।

​पकड़े गए आरोपी पटना (बिहार) के हैं रहने वाले।

​पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है…
​सोनू राय (25 वर्ष) – पुत्र कृष्ण राय।

​नितिश कुमार (22 वर्ष) – पुत्र विग्गन राय।

​सूरज कुमार (23 वर्ष) – पुत्र नन्दा राय (तीनों निवासी: ग्राम नया टोला देदौर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना, बिहार)

​पूछताछ में खुला तस्करी का ‘स्मार्ट मॉड्यूल’…
​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए तस्करी का अनोखा तरीका बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब खरीदकर जमा करते थे। इसके बाद इसे बैग में भरकर ट्रेन के रास्ते बिहार ले जाते थे, जहाँ शराबबंदी के कारण इसे कई गुना ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

​मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी…
​सकलडीहा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Section 60 Excise Act) के तहत मामला (मु.अ.सं. 189/2026) दर्ज कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

​कार्रवाई करने वाली जांबाज पुलिस टीम…
​इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उप-निरीक्षक अभिमन्यु राय, और कांस्टेबल संदीप यादव, सतीश पटेल व हृदेश चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें