आजमगढ़ में दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो में अगवा कर किया दुष्कर्म, महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सचिन कैंट से ककरमत्ता तक बिछा सीसी-टीवी कैमरों का जाल! जानिए कैसे बनारस पुलिस ने ढूँढ निकाला ‘गायब’ हुआ ऑटो? झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर ₹3.30 करोड़ के ‘काले साम्राज्य’ का भंडाफोड़! सोनभद्र में सीक्रेट केबिन बनाकर ले जाया जा रहा 6 क्विंटल गांजा जब्त “BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे” छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

कैंट से ककरमत्ता तक बिछा सीसी-टीवी कैमरों का जाल! जानिए कैसे बनारस पुलिस ने ढूँढ निकाला ‘गायब’ हुआ ऑटो?

 

ना कोई सुराग, ना ऑटो का नंबर… फिर भी वाराणसी पुलिस ने घंटों में कैसे लौटाया बुजुर्ग दंपत्ति का छूटा कीमती सामान? वरुणा जोन पुलिस ने रच दिया कारनामा।

​वाराणसी: ​साहिब! अगर आप सोचते हैं कि सफर में सामान छूट जाने के बाद उम्मीदें खत्म हो जाती हैं, तो वाराणसी पुलिस की यह मुस्तैदी आपका नज़रिया बदल देगी। मुम्बई की लंबी यात्रा करके वाराणसी पहुंचे एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ जब ऑटो चालक की जल्दबाजी की वजह से उनका सारा सामान ऑटो में ही छूट गया, तो वरुणा ज़ोन पुलिस उनके लिए किसी देवदूत की तरह सामने आई। पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि घंटों में दंपत्ति का सामान सकुशल उनके हाथों में था।

​क्या है पूरा मामला???
​जौनपुर (डोभी) के कुसुम्ही निवासी विनोद कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ मुम्बई से वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। यहाँ से उन्होंने गंतव्य तक जाने के लिए एक ऑटो पकड़ा। रास्ते में ककरमत्ता स्थित पेट्रोल पंप पर जब ऑटो चालक सीएनजी भरवाने रुका, तो बुजुर्ग दंपत्ति नीचे उतरे। लेकिन इससे पहले कि वे वापस बैठ पाते, ऑटो चालक किसी अफ़रा-तफ़री या गफ़लत में ऑटो लेकर आगे निकल गया।
​बुजुर्ग दंपत्ति सड़क पर बेबस खड़े रह गए, क्योंकि उनका पूरा कीमती सामान, बैग और ज़रूरी चीज़ें उसी ऑटो में छूट चुकी थीं।

​CCTV खंगाला और बिछा दिया जाल…
​घटना की जानकारी मिलते ही वरुणा ज़ोन पुलिस और स्थानीय थाना टीम तुरंत एक्शन मोड में आ गई। मामला एक बुजुर्ग दंपत्ति की गाढ़ी कमाई और सामान से जुड़ा था, इसलिए पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों के निर्देश पर फौरन जांच टीम गठित की गई।

​सीसी-टीवी स्कैनिंग: पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ककरमत्ता पेट्रोल पंप से लेकर वाराणसी जंक्शन (कैंट) तक के दर्जन भर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

​ऑटो की पहचान: कड़ी मशक्कत और बारीकी से सर्विलांस के ज़रिये उस ऑटो के नंबर और हुलिए की पहचान की गई।

​रिकवरी: पहचान होते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर ऑटो को लोकेट किया और उसमें रखा बुजुर्ग दंपत्ति का सारा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया।

​सामान मिलते ही छलके बुजुर्ग दंपत्ति के आंसू, जताया आभार…
​जब पुलिस की टीम ने बुजुर्ग दंपत्ति विनोद कुमार यादव को उनका सामान पूरी सलामती के साथ सौंपा, तो उनकी आंखों में राहत और खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने बनारस पुलिस की इस मुस्तैदी, संवेदना और त्वरित कार्रवाई के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

​जनता में सन्देश: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खाकी हर आम और खास नागरिक की सुरक्षा व सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Leave a Comment

और पढ़ें