आजमगढ़ में दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो में अगवा कर किया दुष्कर्म, महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सचिन कैंट से ककरमत्ता तक बिछा सीसी-टीवी कैमरों का जाल! जानिए कैसे बनारस पुलिस ने ढूँढ निकाला ‘गायब’ हुआ ऑटो? झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर ₹3.30 करोड़ के ‘काले साम्राज्य’ का भंडाफोड़! सोनभद्र में सीक्रेट केबिन बनाकर ले जाया जा रहा 6 क्विंटल गांजा जब्त “BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे” छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ में दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो में अगवा कर किया दुष्कर्म, महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सचिन

भैरोदासपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा; अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज।

​आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना महराजगंज क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए निकली एक मासूम छात्रा को बोलेरो सवार बदमाशों ने रास्ते से अगवा कर लिया और फिर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए महराजगंज थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला???
​मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 21 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने महराजगंज थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि किशोरी जब सुबह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में बोलेरो सवार आरोपी ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0- 230/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

​इन गंभीर धाराओं में कसा शिकंजा…
​मामले में जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 65(1), 352, 351(3) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3/4(2) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।

​पुलिस टीम ने बिछाया जाल, भैरोदासपुर पुलिया से दबोचा…
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के सख्त निर्देशों के बाद थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक जयप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सटीक मुखबिरी और घेराबंदी के बल पर पुलिस टीम (जिसमें कांस्टेबल मार्तण्ड कुमार, शिवांश मिश्रा और दिनेश कुमार शामिल रहे) ने 25 सितंबर 2026 को दोपहर लगभग 11:55 बजे भैरोदासपुर पुलिया के पास से वांछित आरोपी सचिन (पुत्र चन्द्रपाल, निवासी कुम्हवट) को धर दबोचा।

​पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कानून का साफ संदेश है कि अपराधियों और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें