रात के अंधेरे में हाईवे पर चल रहा था ‘तेल का खेल’, पुलिस की इस एक चाल से खाली हाथ रह गए शातिर, भेजे गए जेल स्वाट और सैयदराजा पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: NH-19 पर 10 हजार लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार

रात के अंधेरे में हाईवे पर चल रहा था ‘तेल का खेल’, पुलिस की इस एक चाल से खाली हाथ रह गए शातिर, भेजे गए जेल

3 जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने अंतरजनपदीय गैंग को गम्भीरपुर पुलिस ने दबोचा, गश्त के दौरान रोहुआ तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी।

​नकली नंबर प्लेट, 50 लीटर चोरी का डीजल, 14 खाली केन, औजार और नकदी बरामद; आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में भी फैला था नेटवर्क।

​आजमगढ़: हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों और ट्रकों की ईंधन टंकी पर डाका डालने वाले एक बेहद शातिर और संगठित अंतरजनपदीय गिरोह का गम्भीरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रात के अंधेरे में फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप से घूम-घूमकर ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल पार कर देता था।

​चार थानों की चोरियों का एक साथ हुआ खुलासा…
​आजमगढ़ पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद के गम्भीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई डीजल चोरी की कुल 04 प्रमुख वारदातों का पर्दाफाश हो गया है।

​कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे पिकअप…
​2 अक्टूबर को थनौली गांव के पास खड़े एक ट्रक से 150 लीटर डीजल गायब होने के बाद पुलिस लगातार सुरागकसी में जुटी थी। चेकिंग के दौरान रोहुआ तिराहे के पास पुलिस को सूचना मिली कि बरवां मोड़ के पास संदिग्ध पिकअप में कुछ लोग चोरी के औजारों के साथ मौजूद हैं।

​पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पिकअप (संख्या UP54AT7843) को कब्जे में लिया। जांच करने पर ई-चालान ऐप में यह नंबर एक ई-रिक्शा का निकला। चेसिस नंबर से पड़ताल करने पर वाहन का असली नंबर UP54AT7343 निकला, जो गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय कुमार के नाम पर दर्ज है।

​पकड़े गए अभियुक्तों की सूची…
​शैलेन्द्र राजभर (पुत्र स्व. सुभाष राजभर) – निवासी: बाऊडीह, थाना मधुवन, जनपद मऊ।

​अक्षय कुमार (पुत्र स्व. लाल बिहारी) – निवासी: बहोरनपुर, थाना मधुवन, जनपद मऊ।

​चन्द्रिका (पुत्र रामनाथ यादव) – निवासी: रसूलपुर आश्रम, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ।

​संजय कुमार (पुत्र रामप्रसाद) – निवासी: गोपालपुर, थाना गोला, जनपद गोरखपुर।

​मौके से हुआ यह सामान बरामद…
​वाहन: 01 फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप गाड़ी।

​ईंधन: 50 लीटर चोरी का डीजल (01 जरीकेन में) एवं 14 खाली जरीकेन।

​औजार: 01 प्लास्टिक पाइप, 01 हथौड़ी और 01 छेनी।

​नकदी: चोरी का डीजल बेचकर कमाए गए 9,500 रुपये नकद।

​लंबे आपराधिक इतिहास वाले हैं आरोपी…
​पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे हाल ही में निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज क्षेत्रों में खड़े ट्रकों व ट्रेलरों से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर चुके हैं। गिरोह के सदस्यों पर पहले से ही मऊ, गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर के विभिन्न थानों में गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के दर्जनभर से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप-निरीक्षक अश्वनी मिश्रा, उप-निरीक्षक योगेश कुमार सरोज सहित कांस्टेबल शोएब, शिवराम सरोज, अजीत पटेल और मिथिलेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें