चन्दौली में खाकी का जलवा! ट्रैफिक की कमान संभालते ही सड़क पर उतरी ‘नारी शक्ति’, उड़े मनचलों और नियम तोड़ने वालों के होश कट रहा था पतंग के बहाने जिंदगी का धागा.. वाराणसी पुलिस ने ड्रोन से ढूंढ निकाला 123 किलो मौत का सामान विंध्याचल नवरात्र मेला: रूट डायवर्जन से लेकर बैरिकेडिंग तक, ADG नवीन अरोड़ा ने परखी हर एक व्यवस्था बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात में हुई लूट का सुबह तक हिसाब! SP आकाश पटेल ने जांबाज टीम को किया पुरस्कृत खाकी का खौफ! चन्दौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज लूट कांड का खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; भारी कैश और कार बरामद हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार

कट रहा था पतंग के बहाने जिंदगी का धागा.. वाराणसी पुलिस ने ड्रोन से ढूंढ निकाला 123 किलो मौत का सामान

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में प्रतिबंधित चाइनीज और खतरनाक मांझे के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे कड़ा एक्शन लिया है। सुरक्षा को ताक पर रखकर बेचे जा रहे इस जानलेवा मांझे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 123.873 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर 03 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

​खास बात यह रही कि इस बार पुलिस ने पारंपरिक तरीकों से हटकर ड्रोन कैमरों की मदद से संदिग्ध ठिकानों और छतों की सघन निगरानी की, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।

​बड़ी कार्रवाई की मुख्य बातें…
​बरामदगी: 123.873 किलोग्राम प्रतिबंधित और खतरनाक मांझा।
​गिरफ्तारी: कुल 04 शातिर अभियुक्त दबोचे गए।
​मुकदमे: आरोपियों के खिलाफ 03 कड़े अभियोग पंजीकृत।
​तकनीक का इस्तेमाल: अवैध भंडारण और बिक्री पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी।

​पुलिस प्रशासन की दो टूक अपील…
​काशी जोन पुलिस ने साफ कर दिया है कि आमजन की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी रूप में प्रतिबंधित मांझे का प्रयोग, खरीद या बिक्री न करें। यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त वैधानिक एक्शन जारी रहेगा।

​— सोशल मीडिया सेल, पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें