चन्दौली में खाकी का जलवा! ट्रैफिक की कमान संभालते ही सड़क पर उतरी ‘नारी शक्ति’, उड़े मनचलों और नियम तोड़ने वालों के होश कट रहा था पतंग के बहाने जिंदगी का धागा.. वाराणसी पुलिस ने ड्रोन से ढूंढ निकाला 123 किलो मौत का सामान विंध्याचल नवरात्र मेला: रूट डायवर्जन से लेकर बैरिकेडिंग तक, ADG नवीन अरोड़ा ने परखी हर एक व्यवस्था बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात में हुई लूट का सुबह तक हिसाब! SP आकाश पटेल ने जांबाज टीम को किया पुरस्कृत खाकी का खौफ! चन्दौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज लूट कांड का खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; भारी कैश और कार बरामद हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार

चन्दौली में खाकी का जलवा! ट्रैफिक की कमान संभालते ही सड़क पर उतरी ‘नारी शक्ति’, उड़े मनचलों और नियम तोड़ने वालों के होश

मिशन शक्ति 6.0 का दिखा असर; महिला पुलिस और NCC कैडेट्स ने संभाला मोर्चा, बाजारों में गूंजे सुरक्षा के नारे।

​चन्दौली: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत आज जनपद चन्दौली में खाकी और नारी शक्ति का एक अदभुत और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में आज जिले की कमान सीधे तौर पर महिला पुलिसकर्मियों और NCC की तेज-तर्रार महिला कैडेट्स के हाथों में नजर आई।

​शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी और सख्त तेवरों के साथ ट्रैफिक का संचालन किया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को न सिर्फ नियमों का पाठ पढ़ाया गया, बल्कि सड़क सुरक्षा का कड़ा संदेश भी दिया गया।

​बाजारों और चौराहों पर चला जन-जागरूकता का महाअभियान…
​ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ-साथ महिला पुलिस टीमों ने स्थानीय बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर उतरकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

​अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को यह समझाया कि किस तरह वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

​इन जरूरी हेल्पलाइन नंबर्स की दी गई जानकारी…
​किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट्स बांटे गए और निम्नलिखित सरकारी हेल्पलाइन नंबर्स के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से समझाया गया।

​1090 (वूमेन पावर लाइन)

​181 (महिला हेल्पलाइन)

​112 (आपातकालीन पुलिस सहायता)

​1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)

​चन्दौली पुलिस का यह प्रयास न केवल महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा कर रहा है, बल्कि समाज में एक मजबूत और सकारात्मक बदलाव की बयार भी लेकर आ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें