एसएसपी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद।
सोनभद्र: जनपद में सक्रिय अपराधियों और चोरों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाने वाले एक खतरनाक अन्तर्जनपदीय महिला चोर गिरोह की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन में सवार 6 शातिर महिलाओं और 1 पुरुष समेत कुल 7 अभियुक्तों को धर दबोचा है।
इस बड़ी कार्रवाई से रॉबर्ट्सगंज और ओबरा थाने में दर्ज चोरी की कुल 05 सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,87,200 नकद, लगभग ₹2.10 लाख कीमत के सोने-पीली धातु के आभूषण, 3 एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
ऐसे देती थीं वारदातों को अंजाम, गैंग का पूरा कच्चा-चिट्ठा…
पुलिस पूछताछ में इस संगठित गिरोह के काले कारनामों की हैरान करने वाली परतें खुलीं। यह गैंग खासतौर पर त्योहारों, मेलों और भारी भीड़भाड़ वाले बाजारों की तलाश करता था।
मास्टरमाइंड ड्राइवर: गिरोह का इकलौता पुरुष सदस्य किशन कुमार बोलेरो चलाता था और वही भीड़-भाड़ वाले इलाकों की रेकी (तलाश) कर महिलाओं को टारगेट करता था।
महिलाओं का गैंग: इसके बाद गिरोह की महिला सदस्य भीड़ के बीच घुसकर चालाकी से महिलाओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लेती थीं।
चोरी के बाद सारा माल आपस में बांट लिया जाता था। रॉबर्ट्सगंज में चोरी हुए एक लॉकेट को वादिनी ने थाने पहुंचकर तुरंत पहचान लिया, जिससे इनकी पोल खुल गई।
गिरफ्तार शातिर अभियुक्तों की पूरी सूची…
महिला अभियुक्ताएं (सभी निवासी सिधुआपार लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर)।
अर्चना पत्नी स्व. अनिल।
रीना पत्नी स्व. सिकन्दर।
अंशिका पुत्री स्व. सिकन्दर।
नेहा कुमारी उर्फ काजल पत्नी रामू।
अंजली पुत्री स्व. सिकन्दर।
सुनीता देवी पत्नी किशन, निवासी: कुरांव।
पुरुष अभियुक्त:
7. किशन कुमार पुत्र शम्भूनाथ (निवासी: ग्राम कुरांव सिधुवापार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर)
क्या-क्या हुआ बरामद???
₹1,87,200 नगद।
पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी, ‘ओम’ लिखा हुआ एक लॉकेट, एक जोड़ा झाला और कान के टप्स।
03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत ₹13 लाख, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है)।
इन थानों के मुकदमों का हुआ खुलासा…
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से निम्नलिखित मामलों की गुत्थी सुलझ गई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज: मु.अ.सं. 764/2026, 768/2026, 771/2026 और 927/2026 (विभिन्न धाराओं के तहत)।
थाना ओबरा: मु.अ.सं. 213/2026।
इस शानदार खुलासे को अंजाम देने वाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम (थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर बनारसी यादव और सभी चौकी प्रभारियों व महिला-पुरुष आरक्षियों) की इस सफलता पर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही है।








