खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अपराधियों की खैर नहीं; मिर्जापुर पुलिस ने किया कुकर्म के आरोपी का शिकार, 32 हुड़दंगियों पर भी कसा शिकंजा।

मिर्जापुर: जिले की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर खाकी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजा मामले में अदलहाट थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक गंभीर मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला???
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 03 जून 2026 को थाना अदलहाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म किए जाने की नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-133/2026) पंजीकृत कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी।

एसपी के निर्देश पर बिछाया गया जाल…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर (अपर्णा रजत कौशिक) ने पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के मार्गदर्शन में थाना अदलहाट पुलिस को अभियुक्त की सुरागकशी कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का कड़ा फरमान जारी किया था।

इसी कड़ी में आज (09 नवंबर 2026) अदलहाट पुलिस टीम को एक पुख्ता मुखबिर की सूचना मिली। सब-इंस्पेक्टर राजेश प्रसाद यादव ने अपनी टीम के साथ दबिश देते हुए अभियुक्त अजय कुमार (पुत्र संतोष कुमार, निवासी: गोठौरा, थाना अदलहाट, मीरजापुर) को धर दबोचा। पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी चला डंडा…
जिले में अमन-चैन और कानून का राज कायम रखने के लिए मीरजापुर पुलिस ने अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं (170/126/135) के तहत कुल 32 व्यक्तियों का चालान किया गया है।

थानावार चालान का विवरण इस प्रकार है…
​कोतवाली शहर: 01
​विंध्याचल: 02
​देहात: 03
​चुनार: 08
​जमालपुर: 04
​लालगंज: 05
​हलिया: 04
​संतनगर: 02
​अहरौरा: 03

मिर्जापुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनमानस ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें