तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बनारस-गोरखपुर हाईवे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

गाजीपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को ताक पर रखकर अवैध मादक पदार्थों का धंधा करने वालों पर गाजीपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। स्वाट, सर्विलांस और थाना जंगीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 2 किलो अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कहां और कैसे हुई कार्रवाई???
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 नवंबर 2026 को यह सफलता मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने बनारस-गोरखपुर हाईवे पर स्थित अरशदपुर तिराहे के पास से इन तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 240/26 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ को खंगाल रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण…
​1. जमीर हवारी (25 वर्ष), पुत्र नइम — निवासी ग्राम बनका बउआरा, थाना कुड़नी, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
​2. बबलू कुमार यादव (25 वर्ष), पुत्र रमाकान्त सिंह — निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
​3. गुलशन कुमार (22 वर्ष), पुत्र वकील सिंह — निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
​4. विवेक यादव (20 वर्ष), पुत्र विनोद यादव — निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।

पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास और आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

बरामदगी का विवरण…
​अवैध हेरोइन: 1.904 किलोग्राम (लगभग 2 किलो), जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,00,00,000/- (चार करोड़ रुपये) है।
​कम्युनिकेशन गैजेट्स: 04 अदद एंड्रॉइड/मोबाइल फोन।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम…
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

​1. स्वाट प्रभारी उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम।
​2. सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 सुमित बालियान एवं उनकी टीम।
​3. थानाध्यक्ष जंगीपुर उ0नि0 ओम प्रकाश एवं उनकी टीम।

Leave a Comment

और पढ़ें