डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही, महापौर/नगर आयुक्त के निरीक्षण में मिली खामी, होगी कार्रवाई

वाराणसी: वाराणसी में सीवर लाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही सामने आई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया और कई अनियमितताएं उजागर हुईं। नगर आयुक्त ने कार्रवाई की बात कही है।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्य में ढिलाई बरती जा रही है, जो शहरवासियों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही मिली है। कई तरह की कमियां सामने आई हैं। उन्हें दुरूस्त कराया जाएगा। वहीं जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें