बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

योगी सरकार का बड़ा फैसला, हार्ट अटैक में लगने वाला इंजेक्शन अब सरकारी अस्पतालों में फ्री, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने हार्ट अटैक मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक के दौरान लगने वाला महंगा इंजेक्शन पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस इंजेक्शन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक होती है, लेकिन अब इसे मुफ्त में दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए हार्ट अटैक मरीजों के लिए बेहद अहम निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक के दौरान लगाए जाने वाला महंगा इंजेक्शन पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्यतः 40 से 50 हजार रुपये तक की लागत वाला यह जीवनरक्षक इंजेक्शन अब हर जरूरतमंद मरीज को बिना शुल्क दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी जिलों को इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को तुरंत इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए और इसके बाद रेफर करने की जरूरत होने पर भी उसकी जान बचाने में यह इंजेक्शन अहम भूमिका निभाएगा।

सरकार का मानना है कि समय पर यह इंजेक्शन मिलने से मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस फैसले से गरीब व मध्यमवर्गीय मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें