डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

BHU अस्पताल के OPD की फीस और पर्ची की वैधता बढ़ी, अब 30 की जगह देने होंगे 50 रुपये

BHU अस्पताल के सर सुंदरलाल अस्पताल में OPD पर्ची की फीस बढ़कर 50 रुपये हो गई है, जो 20 नवंबर से लागू होगी। पहले यह फीस 30 रुपये थी। अच्छी खबर यह है कि पर्ची की वैधता अब एक साल कर दी गई है, जिससे मरीजों को बार-बार पर्ची बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

वाराणसी: बीएचयू के सरसुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चार साल बाद अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी पर्ची की फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मरीजों को पहले की 30 रुपये की जगह 50 रुपये जमा करने होंगे। यह नई दर 20 नवंबर से प्रभावी होगी। इससे पहले नवंबर 2021 में ओपीडी शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया था।

प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण राहत भी प्रदान की है। अब ओपीडी पर्ची की वैधता छह माह से बढ़ाकर पूरे एक वर्ष कर दी गई है। इससे उन मरीजों को बड़ी आसानी होगी जो नियमित फॉलो-अप के लिए बाहर से आते हैं और हर कुछ महीनों में नई पर्ची बनवाने की परेशानी का सामना करते थे।

बीएचयू अस्पताल पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से आने वाले हजारों मरीजों के लिए प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। प्रतिदिन लगभग छह हजार से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, जिसके कारण ओपीडी पर्ची काउंटर पर अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि पर्ची की अवधि एक साल होने से काउंटर पर भीड़ में कमी आएगी और मरीजों के समय की बचत होगी। मंगलवार, 18 नवंबर को चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में शुल्क वृद्धि की जानकारी सार्वजनिक की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें