- वाराणसी के विजय नगरम मार्केट में नगर निगम और अधिकारियों की टीम ने दुकानदारों को सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। अगर दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा। इससे पहले भी विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में दुकानों के वशीकरण का आदेश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने विजय नगरम में नगर निगम और अधिकारियों की टीम धमकी। इस दौरान दुकानदारों से बात की। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया। उसके बाद नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा।
निगम अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में दुकानों के वशीकरण का आदेश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब संबंधित दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए सोमवार तक स्वयं निर्माण तोड़ने का निर्देश दिया गया है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय में दुकानदार स्वयं निर्माण या अतिक्रमण को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन सीलिंग की कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही निगम द्वारा ताला बंद कर आगे विधिक तरीके से ध्वस्तीकरण भी कराया जाएगा। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अब किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विजयनगरम मार्केट और न्यू विजयनगरम मार्केट मिलाकर कुल 52 दुकानें इस कार्रवाई के दायरे में हैं, जिनमें विजयनगरम मार्केट की 18 और न्यू विजयनगरम की 34 दुकानें शामिल हैं।
हटवाया अतिक्रमण, 14900 रुपये जुर्माना वसूला…
नगर निगम की टीम ने विजय नगरम मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध दुकानों को हटवाया गया। वहीं पांच किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करते हुए 14 हजार 900 रुपये जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा।













