February 6, 2026 10:58 pm

अलीनगर साइबर क्राइम टीम द्वारा 4 पीड़ितों से साइबर ठगों द्वारा फ्राड की गई 1,69,212/- रुपये धनराशि खाते में करायी गई वापस

चन्दौली के थाना अलीनगर साइबर क्राइम टीम ने 4 पीड़ितों के खाते में साइबर ठगों द्वारा फ्राड की गई कुल 1,69,212 रुपये की धनराशि वापस कराई है। इनमें आशीष कुमार के 60,000 रुपये, राजू राम के 49,879 रुपये, ओम प्रकाश के 50,000 रुपये और विशाल कुमार के 9,333 रुपये शामिल हैं। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर की है।

चन्दौली: थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा रविवार को मु0अ0स0 499/2025 धारा 318(2) बीएनएस ,व 66 (D) IT ACT से सम्बन्धित वादी आशीष कुमार पुत्र राम बिलास कुमार निवासी ग्राम सरने अलीनगर जनपद चन्दौली के खाते से कुल साइबर ठगो द्वारा फ्राड की गई कुल 60,000 रुपये धनराशि वापस करया गया। तथा मु0अ0स0 493/2025 धारा 66 (C) IT ACT से सम्बन्धित वादी राजू राम पुत्र बलिराम निवासी ग्राम सुरपुरवा थाना मोहनीया जनपद कैमूर भभूआ बिहार हाल पता वार्ड न0 03 नई बस्ती थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के खाते से साइबर ठगों द्वारा फ्राड की गई द्वारा कुल 49,879 रुपये धनराशि वापस करया गया। तथा NCRP शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र प्रभुनाथ निवासी ग्राम वार्ड न0 16 बिछङी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के खाते से साइबर ठगों द्वारा फ्राड की गई कुल कुल 50,000 रुपये धनराशि वापस करया गया। तथा NCRP शिकायतकर्ता विशाल कुमार पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम अमोघपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के खाते से साइबर ठगों द्वारा फ्राड की गई कुल 9,333 रुपये धनराशि वापस करया गया। सभी पीड़ितों द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम का धन्यवाद/आभार प्रकट किया गया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें