February 6, 2026 9:45 pm

अभिनेता धनुष और अभिनेत्री कृति सेनन पहुंचे बनारस, बोले, यहां आना सौभाग्य की बात, हमेशा दिल के करीब रही काशी

बॉलीवुड अभिनेता धनुष और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और अनूठी संस्कृति की सराहना की।

वाराणसी: अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बुधवार को निर्देशक आनंद एल राय, अभिनेता धनुष और अभिनेत्री कृति सेनन वाराणसी पहुंचे। टीम ने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा, शहर का वातावरण और यहां की अनूठी संस्कृति को सराहा। गंगा घाटों की रौनक और गलियों की अनुभूति ने फिल्म टीम को एक बार फिर से खास अनुभव दिया।

अभिनेता धनुष ने शहर के माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि काशी की गलियां, यहां का लोक जीवन और लोगों की आत्मीयता उन्हें बेहद प्रिय है। उन्होंने बताया कि फिल्म का बड़ा हिस्सा इसी सांस्कृतिक मूल्यों और भावनाओं से प्रेरित है, यहां आना सौभाग्य की बात है।

कृति सेनन ने कहा कि काशी हमेशा से उनके दिल के करीब रही है। “काशी आकर बहुत पॉजिटिव फील होता है,” उन्होंने कहा। कृति ने बताया कि वे 2016 में पहली बार काशी आई थीं और अब शहर में हुए बदलाव देखकर वे बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘तेरे इश्क में’ दर्शकों को नई, भावनात्मक और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करेगी।

निर्देशक आनंद एल राय ने वाराणसी से अपने विशेष जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि काशी की रूहानियत उनकी फिल्मों की कहानी को गहराई देती है। उन्होंने कहा कि इस शहर को शब्दों में समेटना मुश्किल है, क्योंकि यहाँ की आध्यात्मिकता हर बार नए रूप में महसूस होती है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें