1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

काजीपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी रितेश यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

चन्दौली के सैयदराजा पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सवरू उर्फ रितेश जो ग्राम काजीपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली का रहने वाला है। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है, जिसमें कई मामले दर्ज हैं।

चन्दौली: प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा मय हमराह द्वारा रात्रि चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौली मय हमराह द्वारा रेलवे स्टेशन से लगभग 1.5 कि0मी0 पहले ग्राम कल्याणपुर के पास रेलवे लाइन पश्चिमी खम्भा नं0 100/20 व पूर्वी 100/18 के मध्य उत्तरी तरफ सडक के पास 1 अभियुक्त को मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की जा रही थी। अभियुक्त द्वारा अपने आप को पुलिस बल से घिरा हुआ देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति के दाहिने बाजू को गोली छुते हुए निकल गयी। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा पीछा कर रेलवे स्टेशन सैयदराजा ओवरब्रीज के पास जवाबी फायर किया गया। जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण मौके पर गिर गया तथा अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमन्चा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
प्राथमिक उपचार हेतु अभियुक्त को सीएचसी बरहनी में भर्ती कराया गया जहाँ से अभियुक्त को जिला अस्पताल चन्दौली रेफर किया गया। जहां पर इलाज चल रहा है तथा घायल का. विष्णु दत्त प्रजापति का दवा इलाज हेतु सीएचसी बरहनी में भर्ती कराया गया है। थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Comment

और पढ़ें