डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सनबीम के स्टूडेंट को लंका पुलिस ने सकुशल बरामद किया

वाराणसी: वाराणसी में लापता हुए सनबीम स्कूल के एक छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के पिता ने लंका पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया। लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने लगातार खोजबीन की और गाजियाबाद से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र घर से क्यों और कैसे निकला था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें