1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

काशी तमिल संगमम कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा नमो घाट का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा काशी तमिल संगमम कार्यक्रम और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नमो घाट का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वाराणसी: सोमवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा काशी तमिल संगमम कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नमो घाट का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, DFMD की व्यवस्था, चेकिंग–फ्रिस्किंग के पश्चात ही प्रवेश तथा ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । आईपीएस अधिकारियों सहित सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। होटल, ढाबों आदि स्थलों की गहन चेकिंग, ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्र की अनिवार्य जांच, असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण हेतु रस्सों का प्रयोग, तथा पुलिस बल को मानसिक रूप से पूर्णतः तैयार रहते हुए मनोयोगपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि VIP मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए तथा सभी प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएं। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी व वाह्य जनपद से आये हुए समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें