March 26, 2026 11:45 pm

मढ़िया हत्याकांड का मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, संदीप यादव ने ईट से वार कर रोहित साहनी को उतारा था मौत के घाट

पड़ाव/चन्दौली: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मढ़िया हत्याकांड के मामले का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर दीन रविवार को मढिया गाँव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। बाद में शव की शिनाख्त बहादुरपुर निवासी रोहित साहनी के रूप में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसी-टीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मढ़िया निवासी अभियुक्त संदीप यादव उर्फ भोदू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बारात में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने ईंट से वार कर रोहित की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें