1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

सीएम की सुरक्षा में सेंध..

मंच तक पहुंचे एक शराबी युवक को कमांडो ने झप्पट्टा मारकर पकड़ा, पकड़े गये युवक से वाराणसी पुलिस सहित अन्य एजेंसियां कर रही है पुछताछ। मानसिक तनाव व नशे की हालत में था आरोपी, चिकित्सालय में भर्ती।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई जब एक युवक नमो घाट पर चल रहे काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर बढ़ गया। युवक को कमांडो ने तुरंत पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

वाराणसी: नमोघाट पर चल रहे तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच की ओर बढ़ गया। कमांडो की त्वरित प्रतिक्रिया से युवक को मंच तक पहुँचने से पहले ही काबू में कर लिया गया, जिससे बड़ी सुरक्षा चूक टल गई।

युवक को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी जोगिंदर गुप्ता, जो सिटी स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है, घटना के समय अत्यधिक नशे में था। एसीपी विदूष सक्सेना ने बताया कि जोगिंदर शराब का अत्यधिक सेवन करता है और मानसिक तनाव से भी जूझ रहा है।

पुलिस के अनुसार, युवक का मेडिकल परीक्षण किया गया और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे मानसिक चिकित्सालय भेज दिया गया है, जहाँ डॉक्टर उसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। परिजनों ने भी पुष्टि की है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्थिर है और नशे की लत के कारण उसका उपचार चल रहा है।घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल की पुनर्समीक्षा शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें