डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का अनैतिक धंधा, SOG-2 टीम की छापेमारी, 13 गिरफ्तार

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। सोमवार रात को एसओजी-2 टीम ने सिगरा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी की और 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 9 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

वाराणसी: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) टीम ने सोमवार की रात सिगरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अनैतिक धंधा होता पाया गया। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें 9 युवतियां और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर छानबीन के साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी रही।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर सिगरा VDA के शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में संचालित था। फ्लैट मालिक के द्वारा इसे किराये पर दिया गया था।

टीम ने जब छापा मारा, तो अंदर अनैतिक देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय पाया गया। छापेमारी में 9 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही स्थानों को देह व्यापार के सक्रिय सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां आने-जाने वालों की गुप्त तरीके से लिस्ट बनाई जाती थी और अंदर की गतिविधियां बाहर से सामान्य स्पा सेवाओं की तरह दिखाई देती थीं।

पुलिस की छापेमारी के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गिरफ्तार सभी महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ के साथ ही पुलिस टीम मौके पर छानबीन में जुटी रही।

Leave a Comment

और पढ़ें