1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

इंसानियत की सारी हदें पार, 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और बड़ी वारदात

वाराणसी में एक 9 साल की दलित बच्ची के साथ पड़ोसी 65 वर्षीय मुस्लिम हकीम महमूद अली ने रेप किया। इस घटना ने पूरे समाज को हिला दिया है और लोगों में आक्रोश है।

वाराणसी: काशी की पवित्र नगरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे समाज को हिला दिया है। दलित समुदाय की 9 साल की मासूम बच्ची को उसके ही पड़ोसी, 65 वर्षीय मुस्लिम हकीम ने रात के अंधेरे में बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। मासूम की चीखें दीवारों में कैद रह गईं और जब वह लहूलुहान हालत में बाहर निकली तो पूरा मोहल्ला गुस्से से फट पड़ा।

कोतवाली थाना क्षेत्र के हरतीरथ दुल्लीगढ़ही मोहल्ले में बुधवार रात यह शर्मनाक घटना हुई। दलित परिवार की बच्ची बरामदे में सो रही थी। माँ का कुछ दिन पहले ही निधन हो चुका था और पिता व भाई-बहनों के साथ वह उसी घर में रहती थी। इसी मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी हकीम महमूद अली ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। दरवाजा बंद कर उसने बच्ची को धमकाया, दुष्कर्म किया और बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

कुछ देर बाद जब बच्ची किसी तरह कमरे से निकलकर रोते-बिलखते अपने घर पहुँची तो उसने जो आपबीती सुनाई, सुनकर परिजन और पड़ोसी सन्न रह गए। गुस्साई भीड़ तुरंत आरोपी के घर पहुँची। महमूद अली को भागते देख लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और गुस्से में जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें