1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

मार्निंग वाक पर निकले व्यापारी ओमप्रकाश सिंह की हत्या का खुलासा, 24 घंटे के भीतर सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी

चन्दौली: सकलडीहा पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बृजेश ने व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह की हत्या लाठी से की थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी की जानकारी…
अभियुक्त बृजेश यादव को रेलवे स्टेशन सकलडीहा से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है। और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बल मिला है। इससे पूर्व भी सकलडीहा पुलिस ने बालक के अपहरण और हत्या के मामले में अभियुक्त असलम उर्फ अरमान को गिरफ्तार कर शव बरामद किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें