डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी विकास प्राधिकरण 15 दिसम्बर को लगाएगा विशेष बकाया वसूली कैंप, 279 बकायेदारों पर ₹18.97 करोड़ बकाया

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) 15 दिसंबर 2025 को विशेष बकाया वसूली कैंप आयोजित करेगा, इस कैंप का उद्देश्य बकायेदारों से प्रभावी वसूली सुनिश्चित करना है।

वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा बकायेदारों से प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिसम्बर 2025 को विशेष बकाया वसूली कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बकाया निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियों पर कुल 279 बकायेदारों द्वारा लगभग ₹18.97 करोड़ की राशि लंबित है। इस बकाया की शीघ्र वसूली और बकायेदारों को राहत प्रदान करने के लिए उपाध्यक्ष महोदय ने कई निर्देश जारी किए।

उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश…
माह में दो बार वसूली कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बकायेदारों को सुविधा मिल सके। इसी क्रम में आगामी कैंप 15 दिसम्बर 2025 को लगेगा।
इस विशेष कैंप में सभी बैंक संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बकायेदारों को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध हो सके और वे आसानी से अपना बकाया चुका सकें।
वसूली को तेज करने हेतु रेंट कलेक्टर की तैनाती की जाएगी, जिससे लंबित बकायों की शीघ्र वसूली संभव हो सके।
सप्ताह में एक बार सभी बकायेदारों को नोटिस भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें समय पर जानकारी और भुगतान संबंधी दिशा-निर्देश मिलते रहें।

प्राधिकरण की अपील…
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सभी बकायेदारों से अनुरोध किया है कि वे 15 दिसम्बर को आयोजित विशेष कैंप में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निर्धारित सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बकायों का समय से निस्तारण करें। इससे प्राधिकरण द्वारा संचालित विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें