डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

काशी-तमिल संगमम 4.0: भव्य स्वागत से गदगद दिखे तमिल मेहमान, महिला बोली, काफी दिनों से था बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सपना, काशी आकर हो रही खुशी

वाराणसी: काशी-तमिल संगमम 4.0 के तहत तमिलनाडु से आए मेहमानों का वाराणसी के बनारस स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तमिल मेहमानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई मेहमान काशी की धरती पर पहुंचकर भावुक भी नजर आए।

तमिल मेहमानों के अनुभव…
– एक महिला डेलिगेट ने कहा कि काफी दिनों से बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सपना था, काशी पहुंचकर काफी खुशी हो रही है।
– तमिल दल के सदस्यों ने कहा कि काशी में मिल रही आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम…
– बनारस स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत के दौरान डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया।
– काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक भी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शेड्यूल…
– तमिल डेलिगेट्स काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।
– इसके बाद वे गंगा तट, घाटों, और शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
– आयोजन समिति ने अतिथियों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए हैं।

काशी और तमिलनाडु का रिश्ता…
– काशी और दक्षिण भारत का रिश्ता काफी पुराना है।
– तमिल मेहमानों ने कहा कि वे काशी की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और अध्यात्म से परिचित होने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें