बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

नगर निगम ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, गंदगी फैलाने पर 20 का काटा चालान, दी सख्त हिदायत

वाराणसी: वाराणसी के अस्सी घाट पर नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लोगों का चालान काटा गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जोनल स्वास्थ्य अधिकारी गजेंद्र सिंह ने किया।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई…
– नगर निगम की टीम ने अस्सी घाट क्षेत्र में ठेला लगाकर गंदगी फैलाने वालों, खुले में कूड़ा फेंकने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को चिह्नित किया।
– अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति घाट परिसर में गंदगी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता बनाए रखने की अपील…
– जोनल स्वास्थ्य अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भी समान भागीदारी आवश्यक है।
– उन्होंने कहा कि काशी के घाटों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना सभी का सामूहिक दायित्व है, जिसे निभाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है।

अभियान में शामिल लोग…
– इस अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक अर्चना विश्वकर्मा, सेनेटरी सुपरवाइजर सरिता यादव, शिवकुमार मौर्य, रामदास, सुपरवाइजर अनुजय, विजेंद्र पाठक, सुभाष, दीपक कुमार सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें