विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी वाराणसी: ‘डीएम-सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…’ राजकीय आईटीआई करौंदी में भ्रष्टाचार और तानाशाही के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ा हादसा, प्राचीन काली मंदिर का गुंबद गिरने से एक की मौत, एक घायल

चन्दौली के डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ये वर्षों पुराना काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण की जद में था। धार्मिक भावनाओं को देखते हुए प्रशासन और लोगों की सहमति से पहले सुभाष पार्क परिसर में नया मंदिर बनवाया गया था। मां काली की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना के बाद पुराने मंदिर को तोड़ा जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

चन्दौली: डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार देर रात प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर का भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गुंबद पहले बुलडोजर से टकराया और फिर दिशा बदलते हुए पास खड़े लोगों पर जा गिरा। हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी बलदेव यादव (59) की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बलदेव यादव ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वर्षों पुराना काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में था। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहमति से पहले सुभाष पार्क परिसर में नया मंदिर बनवाया गया और विधि-विधान से मां काली की प्रतिमा की स्थापना के बाद पुराने मंदिर को तोड़े जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें