विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी वाराणसी: ‘डीएम-सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…’ राजकीय आईटीआई करौंदी में भ्रष्टाचार और तानाशाही के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्श, बिहार तस्करी से पहले पकड़ी 4 लाख की अवैध शराब

अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है, पुलिस के मुताबिक आरोपी वाराणसी से शराब लोड करके बिहार के बताए गए पते पर पहुंचाता था। आज रिंग रोड पचपेड़वा पर बोल्डर लगे होने की वजह से रूट बदला और अलीनगर से निकल रहा था। थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चन्दौली: अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को भारत पेट्रोलियम मेन गेट से करीब 500 मीटर पहले बहद ग्राम सरेसर में चेकिंग के दौरान तेज आ रही एक ट्रक नम्बर UP65BT3990 को रोक कर चेक किया गया तो ट्रक वाहन के डाला से 23 बोरी प्रत्येक बोरी में 5 पेटी, कुल 115 पेटी, प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक टेट्रा पैक की मात्रा 200 ML कुल मात्रा 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर शाह निवासी ग्राम सोनहर थाना शिवसागर जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण…
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा यह शराब वाराणसी से ट्रक मे लोड करवाकर ट्रक मुझे दे दी जाती जिसे मै बिहार ले जाकर वाहन स्वामी द्वारा बताये गये पते पर ले जाकर छोड़ देता हूँ जिससे हम लोगो को अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है। आज भी मै ट्रक वाहन से वाराणसी से शराब लेकर बिहार जा रहा था, रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण आज इस रास्ते से जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें