मछुआरों की चमकेगी किस्मत! गंगा में छोड़ी जाएंगी 1 लाख चिताला, बढ़ेगी कमाई और पौष्टिक आहार वाराणसी में ‘योगी किला’ तैयार! रोहनिया में CM के आगमन से पहले छावनी में बदला इलाका, छतों पर स्नाइपर्स और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर वडनगर से काशी तक उफान पर ‘सेवा संकल्प’, 7 अक्टूबर को जगतपुर में भाजपा का महाशक्ति प्रदर्शन काशी में साइलेंट किलर बनी जर्जर बिजली व्यवस्था! सुजाबाद में गाड़ी छुते ही तड़प-तड़पकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम नशे के सौदागरों पर सोनभद्र पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: फ्रोंक्स कार से गांजा तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, ₹15 लाख की संपत्ति सीज रात के अंधेरे में हाईवे पर चल रहा था ‘तेल का खेल’, पुलिस की इस एक चाल से खाली हाथ रह गए शातिर, भेजे गए जेल

काशी में साइलेंट किलर बनी जर्जर बिजली व्यवस्था! सुजाबाद में गाड़ी छुते ही तड़प-तड़पकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

अंधी व्यवस्था की बली चढ़ा एक और बेकसूर चालक, पत्नी और नन्हीं बेटियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

सुजाबाद बंधा रोड पर मंगलवार सुबह का भयानक हादसा: वाहन में उतरा हाई-वोल्टेज करंट, स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा।

​सुजाबाद/वाराणसी: काशी के पड़ाव क्षेत्र से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़कर रख दिया। सुजाबाद बंधा रोड पर मंगलवार की सुबह-सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब खोरा बीर बाबा मंदिर के पास 35 वर्षीय वाहन चालक विष्णु साहनी मौत के हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए।

​हादसा इतना भीषण था कि विष्णु को सँभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

​गाड़ी को छूते ही हुआ भीषण हादसा…
​स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विष्णु साहनी सुबह हमेशा की तरह सड़क किनारे खड़ी अपनी गाड़ी को स्टार्ट करने पहुंचे थे। उन्हें इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जर्जर और कटा हुआ बिजली का तार उनकी गाड़ी पर गिरा हुआ है, जिससे पूरी गाड़ी में साइलेंट किलर की तरह करंट दौड़ रहा था। जैसे ही उन्होंने वाहन को छुआ, जोरदार झटका लगा और वे वहीं गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

​दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया…
​विष्णु की अचानक हुई दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे रोती-बिलखती पत्नी और दो नन्हीं-मासूम बेटियां रह गई हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों में बिजली प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें