बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात में हुई लूट का सुबह तक हिसाब! SP आकाश पटेल ने जांबाज टीम को किया पुरस्कृत खाकी का खौफ! चन्दौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज लूट कांड का खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; भारी कैश और कार बरामद हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार जेवर एयरपोर्ट के नाम पर गरमाई राजनीति! ‘मोदी नहीं, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर हो एयरपोर्ट’ — अशोक विश्वकर्मा पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक ‘कड़ा पहरा’! DM चन्द्र मोहन गर्ग और SP आकाश पटेल ने खींची सुरक्षा की लक्ष्मण रेखा योगी राज में UP की जेलों का हुआ ‘कायाकल्प’, ₹17,000 करोड़ के बजट से बदला नक्शा! हाई-टेक सुरक्षा और नई जेलों का बना मास्टरप्लान

हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार

चन्दौली: नेशनल हाईवे-2 पर नवीन मंडी परिसर के पास पुलिस ने अवैध डीजल के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 25,000 लीटर हाई स्पीड डीजल से भरे टैंकर को जब्त किया है। कूटरचित (फर्जी) बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल के सहारे चल रहे इस काले कारोबार के मामले में पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक पेट्रोल पंप के स्टॉक रजिस्टर में भारी हेराफेरी सामने आने के बाद कुल 7 नामजद लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

​फर्जी दस्तावेजों के सहारे हाईवे पर दौड़ रहा था ‘तेल का काला खेल’…
​पुलिस अधीक्षक चन्दौली के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक चन्दौली और पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के पास घेराबंदी की।

​घेराबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर के टैंकर (MH 43 AF 3359) को रोककर जब जांच की गई, तो उसमें 25 हजार लीटर हाई स्पीड डीजल भरा मिला। चालक द्वारा दिखाए गए बिल्टी, इनवॉइस और ई-वे बिल की पड़ताल करने पर उनके फर्जी और कूटरचित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया।

​पेट्रोल पंप के स्टॉक रजिस्टर में मिला 13,986 लीटर का झोल…
​मामले की गहन जांच के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जब संबंधित पेट्रोल पंप ‘मेसर्स आइडियल सर्विस सेंटर’ के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की पड़ताल की गई, तो वहां कागजों और वास्तविक स्टॉक के बीच 13,986 लीटर डीजल का बड़ा अंतर पाया गया। रजिस्टर में की गई इस गंभीर हेराफेरी के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा।

​जिलाधिकारी चन्दौली की अनुमति व आदेश के बाद थाना चन्दौली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (1955) की धारा 3/7 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 493/2026 दर्ज किया गया। इसमें कुल 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

​गिरफ्तार चालक की पहचान…
​नाम व पता: अवधेश कुमार (टैंकर चालक), पुत्र राम सजीवन, निवासी: ग्राम देवगलपुर, थाना मऊआइमा, जिला प्रयागराज।

​बरामदगी का ब्योरा…
​जब्त सामग्री: 25,000 लीटर हाई स्पीड डीजल

​वाहन: टैंकर (रजिस्ट्रेशन नंबर – MH 43 AF 3359)

​कार्रवाई स्थल: नवीन मंडी स्थल / जी.टी. रोड, थाना चन्दौली क्षेत्र

​बाकी 6 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…
​पुलिस के अनुसार, मामले में प्रकाश में आए अन्य 6 नामजद अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम…
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दौली, हाईवे मंडी चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, हेड कांस्टेबल सागर यादव, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और सीसीटीएनएस कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें