बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात में हुई लूट का सुबह तक हिसाब! SP आकाश पटेल ने जांबाज टीम को किया पुरस्कृत खाकी का खौफ! चन्दौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज लूट कांड का खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; भारी कैश और कार बरामद हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार जेवर एयरपोर्ट के नाम पर गरमाई राजनीति! ‘मोदी नहीं, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर हो एयरपोर्ट’ — अशोक विश्वकर्मा पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक ‘कड़ा पहरा’! DM चन्द्र मोहन गर्ग और SP आकाश पटेल ने खींची सुरक्षा की लक्ष्मण रेखा योगी राज में UP की जेलों का हुआ ‘कायाकल्प’, ₹17,000 करोड़ के बजट से बदला नक्शा! हाई-टेक सुरक्षा और नई जेलों का बना मास्टरप्लान

खाकी का खौफ! चन्दौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज लूट कांड का खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; भारी कैश और कार बरामद

“12” घंटे… 4 गिरफ्तारी और लूट का पर्दाफाश!

​चन्दौली: जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना कोतवाली पुलिस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त एवं त्वरित कार्रवाई से महज 12 घंटे के भीतर एक बड़े लूट कांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले 04 शातिर लुटेरों को धर दबोचा है, जिनके पास से लूटी गई रकम, गाड़ियां और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

​क्या था पूरा मामला???
​घटना 09 अक्टूबर 2026 की रात्रि की है। पीड़ित तंजीर अहमद पुत्र मुजीब अहमद (निवासी ग्राम बसिला, चंदौली) जो कैलीमोड ओवरब्रिज के नीचे जनसेवा केंद्र चलाते हैं और जेबी पैलेस के पास बबुरी रोड पर भी अपनी ब्रांच संचालित करते हैं, रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान पर थे।

​वह ऑनलाइन पेमेंट का कैश 2,62,866 रुपये और दुकान के अन्य 40,000 रुपये नकद, दुकान की चाबी तथा तीन अलग-अलग बैंकों (एक्सिस, एचडीएफसी, एसबीआई) के एटीएम से भरा बैग लेकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे। तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार से आए दो अज्ञात बदमाशों ने जबरन उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गाड़ी से उतरे एक अन्य बदमाश ने बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और बंदूक के उल्टे हिस्से से पीड़ित के सिर पर गंभीर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए थे।

​पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और गिरफ्तारी…
​उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद चन्दौली पुलिस ने अंतर-थाना समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अलीनगर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए आज दिनांक 10.10.2026 को झांसी अंडरपास के पास से 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

​अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली चन्दौली में मु0अ0स0 496/26 धारा 310(2), 351(2), 317(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने उगला सच…
​पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने आए थे। लूटपाट के बाद वे स्विफ्ट डिजायर कार से बबुरी की तरफ भाग रहे थे, तभी नहर की पुलिया के पास लोहे के सांकेतिक चिन्ह से उनकी कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी खराब होने के बाद वे कार वहीं छोड़कर पैदल कटसिला के रास्ते भागने की फिराक में थे, इससे पहले कि वे बच निकलते, अलीनगर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके चार अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण…
​सुधांशु यादव पुत्र मनोज यादव (निवासी छोटालालपुर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी – उम्र करीब 24 वर्ष)

​पियूष यादव उर्फ बाबू पुत्र मदन यादव (निवासी उमरहाँ, थाना चौबेपुर, जिला वाराणसी – उम्र करीब 19 वर्ष)

​मनीष यादव पुत्र हंसराज यादव (निवासी उमरहाँ, थाना चौबेपुर, वाराणसी – उम्र करीब 25 वर्ष)

​अनुज यादव पुत्र अवधेश यादव (निवासी नरायणपुर, थाना चौबेपुर, जिला वाराणसी – उम्र करीब 19 वर्ष)

​बरामदगी का विवरण…
​नकद: ₹2,87,140/-

​वाहन: 01 स्विफ्ट डिजायर कार और 01 मोटरसाइकिल।

​कम्युनिकेशन: 07 एंड्रॉइड मोबाइल फोन।

​अन्य: दुकान की चाबियों का गुच्छा।

​इस सफल और त्वरित खुलासे में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, निरीक्षक रामजीत यादव, उप-कमाण्डो/उप-निरीक्षकगण कन्हैया लाल मौर्य, राजेश कुमार, रामसुजान यादव, अनिल यादव तथा अन्य पुलिसकर्मियों और आरक्षियों की टीम की भूमिका सराहनीय रही है। जनपद पुलिस के इस कड़े एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें