“22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा”

लग्जरी कार की डिग्गी खोलते ही उड़े पुलिस के होश, 44 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार।

मिर्जापुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत अहरौरा थाना पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। कार की डिग्गी में विशेष तरीके से छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किलोग्राम अवैध गांजे (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये) के साथ कुल 04 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

कहां और कैसे हुई धरपकड़???
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के मार्गदर्शन में थाना अहरौरा पुलिस टीम को यह सफलता मिली। 14 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वनस्थली विद्यालय, ग्राम लतीफपुर के पास घेराबंदी की।

संदिग्ध अवस्था में आ रही होंडा सिटी कार (वाहन संख्या- JH05AQ0983) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। कार की डिग्गी के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की दो बोरियों में कुल 27 पैकेट छिपाकर रखे गए थे, जिसमें कुल 44 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से 03 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण…
रमेश कुमार निषाद पुत्र गुल्ली निषाद (निवासी- गुलरिया, थाना भितहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार)
मोहन चौधरी पुत्र नरेश चौधरी (निवासी- कटहा, थाना धनहा, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार)
पीयूष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी (निवासी- दुर्गवलिया घेरा टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश)
गोविन्द पटेल पुत्र नथुनी पटेल (निवासी- मिसरौली भुवालपट्टी, थाना बिसुनपुरा, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश)

पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई…
तस्करों के इस नेटवर्क के खिलाफ थाना अहरौरा में सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की गई है।

पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-221/2026
धाराएं: 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act)
वाहन सीज: तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय पुलिस टीम…
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय (चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, थाना अहरौरा) के साथ मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह, चंदन कुमार और आरक्षी अवधनाथ राय शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें