वाराणसी: उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और ग्रैंड रिहर्सल किया गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु…
1. वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल: कड़ाई से अनुपालन करना होगा।
2. पुलिस बल की तैनाती: सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
3. रूट डायवर्जन: वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
4. पार्किंग व्यवस्था: कार्यक्रम स्थल के निकट अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
5. नो फ्लाई जोन: वीवीआईपी मार्ग पर ड्रोन सहित किसी भी उड़ने वाली वस्तु का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
6. सीसी-टीवी निगरानी: पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जाएगा।
7. भीड़ नियंत्रण: भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारी रस्से और लाउड हेलर/पीए सिस्टम का प्रयोग करेंगे।
पुलिस की तैयारी…
पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अच्छे टर्न-आउट में निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें और जनता से विनम्रता व शालीनता से व्यवहार करें।













