February 6, 2026 8:27 am

ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 341 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी…

जेमिमा रोड्रिग्स ने 127 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 134 गेंदों पर 14 चौके लगाए। हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की पारी खेलकर जेमिमा का अच्छा साथ दिया।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी…

ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोएबे लिचफील्ड ने 119 रन की शतकीय पारी खेली। एलिस पेरी ने 77 रन और एश्ले गार्डनर ने 63 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी और राधा यादव ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

फाइनल में पहुंची भारतीय टीम…

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। अब 2 नवंबर को फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें