1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

खड़ी ट्रेलर को चुराने के प्रयास में दो चोर गिरफ्तार, तमंचा कारतूस के साथ सैयदाराजा पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर

सैयदराजा पुलिस ने ट्रेलर चोरी करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 गुलफाम और शाहरुख के रूप में हुई है।

चन्दौली: प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में पूर्व से लावारिस हालत में दाखिल ट्रेलर नं0 UK06CB0366 (जो खड़ी है) को चोरी करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को एनएच 2 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर से किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेन्स बरामद किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 330/25 धारा 336(3)/338/340(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा जिला चन्दौली द्वारा अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें