1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

सामाजिक एकजुटता के लिए होगा विश्वकर्मा शिल्पकार एकता महासंगम का आयोजन, सामाजिक न्याय, अधिकार और विकास के लिए एकजुटता जरूरी- अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में आज कोर कमेटी के सदस्यों एवं प्रमुख पदाधिकारिधयो की महत्वपूर्ण बैठक भोजूबीर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा सामाजिक एकजुटता के बिना न्याय, अधिकार और विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता अन्याय के खिलाफ सामूहिक आवाज पैदा करती है, और यह सुनिश्चित करती है कि समाज के सभी लोगों को समान रूप से विकास का लाभ मिले, जिससे कोई भी पीछे नहीं छूटता है। उन्होंने कहा कि कुछ तथा कथित लोग व्यक्तिगत पहचान और राजनीतिक लाभ के लिए समाज का गलत इस्तेमाल कर रहे है। जो विभाजनकारी और समाज को विखंडित तथा कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा इस तरह के निज स्वार्थपूर्ण चेष्टा का समाज को आज तक कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि समाज में अविश्वास और भ्रम का वातावरण पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय अधिकार और विकास के लिए महासभा देशभर मे एकजुटता अभियान चला रहा है। मिशन के पूरा होते ही सामाजिक एकता महासंगम का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज का महासैलाब दिखेगा। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष दीप चंद्र विश्वकर्मा को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य डॉक्टर अरविंद गांधी, प्रदेश अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा, महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा, चन्दौली जिला अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, वाराणसी के जिला प्रभारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट, कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा,भरत विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष दीपचंद विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें