बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण- चार भवनों की नापी, 12 दुकानों को खाली करने का नोटिस

वाराणसी: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने पुलिस बल के साथ चार भवनों की नापी की और 12 दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा और फुटपाथ के नीचे बिजली, पानी और अन्य जनसुविधाओं की लाइनों को भूमिगत करने की योजना है।

दुकानदारों और व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि विस्थापन की स्थिति में उन्हें बेनियाबाग में पुनर्वास की सुविधा दी जाए। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रस्तावित लोहता और मोहनसराय जैसी जगहें व्यावसायिक दृष्टि से उपयुक्त नहीं हैं, इसलिए वे इन्हें स्वीकार नहीं कर सकते।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत सड़क को कुल 10 मीटर (दोनों तरफ 5-5 मीटर) तक चौड़ा किया जाएगा। प्रस्तावित संरचना में 6.4 मीटर चौड़ा फुटपाथ (3.2-3.2 मीटर दोनों ओर) और 1 मीटर की केसी ड्रेन नाली (आधा-आधा मीटर दोनों ओर) शामिल है। इस प्रकार कुल 17.4 मीटर क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा। फुटपाथ के नीचे बिजली, पानी और अन्य जनसुविधाओं की लाइनों को भूमिगत करने की योजना है ताकि भविष्य में व्यवधान रहित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें