वाराणसी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने वाराणसी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है। उन्होंने शहर के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु…
– कम्पोजिट विद्यालय चौक–रामनगर, कम्पोजिट विद्यालय वाजिदपुर, प्राथमिक विद्यालय रामदास तथा घसियारी टोला मानस मंदिर दुर्गा कुंड के बूथों का निरीक्षण।
– मतदाताओं के नाम फीडिंग कार्य, गणना प्रपत्रों के वितरण, तथा बांटे गए प्रपत्रों को एकत्रित करने की प्रक्रिया की गहन समीक्षा।
– अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और बीएलओ द्वारा प्रपत्रों की हस्ताक्षरयुक्त प्रति समय से वापस प्राप्त की जाए।
मतदाताओं से अपील…
– गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरें, हस्ताक्षर करें और शीघ्र ही अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध करा दें।
– गणना प्रपत्र भरने में कठिनाई होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
– पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने परिजन का नाम खोजने के लिए मतदाता वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर सुविधा उपलब्ध है।
आधिकारिक निर्देश…
– एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मजरों से लेकर नगरीय क्षेत्रों के मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों तक—हर मतदाता को गणना पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाए।













