1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

बाइक साइड करने के उपजे विवाद में बदले की नियत से पिटकर की थी हत्या, पाँच आरोपी गिरफ्तार, सैदराजा पुलिस ने एक और हत्या का किया खुलासा

सैयदराजा पुलिस ने एक और हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप, विमलेश कुमार, विजय, अमित कुमार उर्फ लकड़ू और मनीष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने अपने भाई के साथ हुए विवाद का बदला लेने के लिए मृतक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए सामान, जैसे कि एक बांस की लाठी और शराब की बोतल, बरामद किए हैं।

चन्दौली: 23 नवंबर रविवार को अभियुक्त के भाई व मृतक के साथ बाइक साइड करने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों द्वारा भाई के मार पीट व गाली गलौज का बदला लेने के उद्देश्य से मृतक को लाठी डण्डे से पीट कर हत्या कर दी गयी थी।

प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग 354/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/115(2)/352/61(2) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त को काजीपुर शराब के ठेके के पास से अभियुक्त दिलीप पुत्र राम दुलार निवासी ग्राम सोगाई थाना सैयद राजा उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही एवं उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर अभियुक्त अमित कुमार पुत्र हरी चरन निवासी ग्राम मकरानपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष व मनीष कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी ग्राम मकरानपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली उम्र करीब 19 को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अन्य 2 अभियुक्तों की निशानदेही पर विमलेश कुमार पुत्र कतवारु राम निवासी ग्राम मकरानपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली तथा विजय पुत्र राम अवध निवासी ग्राम मकरानपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाडियों से एक बाँस की लाठी व शीशी बोतल के टूटे काँच को बरामद कराया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएसएस की बढोतरी कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें