1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

सिगरा में देर शाम शॉर्ट सर्किट से ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

वाराणसी: वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। यह घटना मुफ्ती शो-रूम की दूसरी मंजिल पर बने लिप्स एंड लापेज नामक ब्यूटी पार्लर में हुई। आग लगने से पार्लर का पूरा इंटीरियर और सामान जलकर खाक हो गया।

आग लगने की घटना…
– आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपर मौजूद दो लोग घबराहट में सीढ़ियों से दौड़कर तीसरी मंजिल की ओर भागे और शो-रूम की छत पर जाकर फंस गए।
– स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

बचाव कार्य…
– सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिगरा संजय मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए।
– अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
– क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे रहे।

आग के कारण और सुरक्षा उपाय…
– चीफ फायर ऑफिसर वाराणसी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत दो फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ भेजी गईं।
– उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपनी इमारत का इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट अवश्य कराएं, अग्निशमन उपकरण लगवाएँ और उनका सही प्रशिक्षण लें।
– जांच की जाएगी कि संबंधित पार्लर में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें