बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

कोहरे का कहर.. वंदेभारत समेत कई ट्रेनें लेट, 6 उड़ानें रद्द और 36 फ्लाइट लेट, यात्रियों को परेशानी

कोहरे ने वाराणसी में रेल और हवाई यातायात की धज्जियां उड़ा दीं! वंदेभारत एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची, जबकि 6 उड़ानें रद्द और 36 फ्लाइट्स लेट हुईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाराणसी: घने कोहरे और शीतलहर का असर रविवार को रेल और हवाई यातायात पर साफ दिखाई दिया। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से पहुंची। आमतौर पर 8 घंटे में पूरा होने वाला यह सफर लगभग 14 घंटे में पूरा हुआ। ट्रेन रात के समय वाराणसी पहुंच सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण कई ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। वंदेभारत एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी निर्धारित समय से घंटों देरी से वाराणसी पहुंचीं। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

उधर, हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का गहरा असर देखने को मिला। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को कुल 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 36 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से विमानों के संचालन में दिक्कत आई।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार- वाराणसी से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता सहित कई शहरों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ फ्लाइट्स घंटों देरी से पहुंचीं, जबकि कई उड़ानों का समय बदला गया। यात्रियों को एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा करनी पड़ी और कई यात्रियों ने टिकट रद्द कराए। कोहरे के चलते फिलहाल रेल और हवाई यातायात के सामान्य होने में समय लग सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें