बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

कफ सिरप कांड : काशी विद्यापीठ में मुंह पर पट्टी बांधकर एनएसयूआई का मौन प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना, बोले, सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही सरकार

कफ सिरप कांड को लेकर वाराणसी के काशी विद्यापीठ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वाराणसी: कफ सिरप प्रकरण को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसयूआई के सदस्यों ने मौन धरना-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई सिर्फ दिखावे की हो रही है। सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

एनएसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और प्रदेश में चल रहे कफ सिरप मामलों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इतने बड़े मामले के बावजूद मुख्य आरोपियों के खिलाफ अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें