बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

Varanasi Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर और भीषण ठंड, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

वाराणसी में ठंड बढ़ गई है! पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। दिन में थोड़ी धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा।

वाराणसी: पश्चिमी विक्षोभ के चलते वाराणसी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दिन में धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन और ठंड दोबारा बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग की ओर से कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 दिसंबर तक वाराणसी में कोहरा अधिक रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि सुबह-शाम और रात के वक्त गलन व ठंड का असर रहेगा। मौसम विभाग की ओर से वाराणसी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 दिसंबर तक कोहरा अधिक हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें