डिपो के मुहाने पर तेल चोरी! 12,000 लीटर से भरे टैंकर से हाथ साफ कर रहे थे चोर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम! ADG वाराणसी और SP चन्दौली ने परखे घाट, रेलवे स्टेशन पर भी कड़ा पहरा छठ, लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व- अशोक विश्वकर्मा “22 लाख का गांजा जब्त! होंडा सिटी कार में हो रही थी तस्करी, मिर्जापुर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा” बक्शा थाना पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई! चोरी के मोबाइलों का बड़ा जखीरा बरामद, साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

उमा सुथार बनीं ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महिला महासभा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष

उमा सुथार को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महिला महासभा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है! अशोक कुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। उमा सुथार कांग्रेस पार्टी में भी सक्रिय रही हैं और सामाजिक कामों में जुटी हुई हैं।

लखनऊ: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बीकानेर, निवासी उमा सुथार करल को महिला महासभा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उमा सुथार कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक प्रदेश महिला संगठन में महासचिव एवं सचिव के पद पर कार्यरत रही है। वर्तमान में वह कांग्रेस ओबीसी विभाग बीकानेर जिला की अध्यक्ष है।वह राजनीति में गहरी अभिरुचि रखने वाली जागरूक एवं परिपक्व सक्रिय समाजसेवी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मनोनयन से महासभा के मिशन राष्ट्रीय एकता अभियान तथा समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय अधिकार के लिए चलाए जा रहे संघर्ष को बल मिलेगा। तथा विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी, दैवज्ञ अर्थात लोहार, बढ़ई, ताम्रकार, मूर्तिकार व स्वर्णकारभाइयों को जोड़ने की दिशा में महासभा द्वारा किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। उनकी नियुक्ति पर सहयोगियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। यह जानकारी मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी मोहित कुमार विश्वकर्मा ने दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें