विश्वकर्मा पूजा पर बंद रहें सारे कारखाने! 17 सितंबर को घोषित हो सरकारी छुट्टी, अशोक विश्वकर्मा ने यूपी सरकार से की मांग इथेनॉल नीति ने चीनी की मिठास की फीकी, महंगाई से त्यौहारों से पहले आम जनता की बढ़ी चिंता- अशोक विश्वकर्मा लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर मार्केट ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश! बलुआ पुलिस और साइबर सेल का बड़ा एक्शन, 12 गिरफ्तार स्वाट सर्विलांस और अलीनगर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी शातिर गोतस्कर गिरफ्तार नकली, मिलावटी और NDPS दवाओं पर योगी सरकार का कड़ा शिकंजा, अब लाइसेंस से सप्लाई चेन तक होगी निगरानी वाराणसी: ‘डीएम-सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते…’ राजकीय आईटीआई करौंदी में भ्रष्टाचार और तानाशाही के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप

सड़क हादसे में 35 वर्षीय राहुल उपाध्याय की दर्दनाक मौत, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोहता पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा निवासी राहुल उपाध्याय (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने बच्चे को विद्यालय छोड़ने गए थे। बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय छितौनी स्थित न्यू स्टाइल कोचिंग सेंटर के पास उनका सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
राहुल उपाध्याय की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस आसपास लगे सीसी-टीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें