चन्दौली: जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और अत्यधिक जलजमाव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश…
यह आदेश जिले के समस्त परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, ICSE, CBSE एवं अन्य सभी बोर्डों के हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश…
छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस दौरान शिक्षक अपार आईडी (APAAR ID), डीबीटी (DBT), यू-डायस (U-DISE) और अन्य पेंडिंग विभागीय कार्यों को समय से सम्पादित करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया है।








