झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर ₹3.30 करोड़ के ‘काले साम्राज्य’ का भंडाफोड़! सोनभद्र में सीक्रेट केबिन बनाकर ले जाया जा रहा 6 क्विंटल गांजा जब्त “BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे” छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर

“BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे”

 

एक्शन: DCP व ADCP काशी जोन के मार्गदर्शन और ACP भेलूपुर के नेतृत्व में लंका पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

​समय व स्थान: 23 सितंबर की देर रात 11:50 बजे बीएचयू कैंपस के ‘अकेला बाबा मंदिर’ वाले रास्ते से हुई गिरफ्तारी।

​आरोपी: फूलपुर (वाराणसी) के रहने वाले 3 नवयुवक (सूरज, शिवम और सोहम) गिरफ्तार; BNS धारा 317(2) में केस दर्ज।

वाराणसी: काशी की सड़कों और बीएचयू कैंपस से साइकिलें गायब करने वाले शातिर चोरों के मंसूबों पर लंका पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस आयुक्त के अपराधमुक्त काशी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लंका थाना पुलिस ने बीएचयू कैंपस के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 12 साइकिलें बरामद की हैं।

​सीसी-टीवी और मुखबिर के जाल में फंसे शातिर…
​DCP काशी जोन और ADCP काशी जोन के पर्यवेक्षण में ACP भेलूपुर गौरव कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में लंका थाना प्रभारी राजकुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंपस से साइकिल चोरी करने वाला गिरोह फिर किसी वारदात की फिराक में है।

​सूचना मिलते ही सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। 23 सितंबर की देर रात करीब 11:50 बजे बीएचयू कैंपस स्थित ‘अकेला बाबा मंदिर’ वाले रास्ते से तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

​फूलपुर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी…
​पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के थाना फूलपुर क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है।

​सूरज कन्नौजिया (20 वर्ष)

​शिवम कुमार (20 वर्ष)

​सोहम रंगीले मिश्रा (19 वर्ष)

​पुलिस पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे बीएचयू कैंपस के अलग-अलग हिस्सों से साइकिलें चुराते थे और फिर राहगीरों को कम दामों में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।

​मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी…
​पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ लंका थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 0489/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम…
​इस कार्रवाई में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, बीएचयू चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सौरभ तिवारी, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रंगराजन, कांस्टेबल रामभवन प्रजापति और कांस्टेबल रामबाबू शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें