1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा “यातायात माह, नम्बर-2025” का हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात माह नवंबर 2025 का शुभारंभ किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यातायात लाइन में हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि हर नागरिक में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है।

यातायात माह के दौरान कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी…
1. सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क अनुशासन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
2. स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम और रैलियाँ आयोजित की जाएंगी।
3. दोपहिया चालकों को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु शहर भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
4. ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

यातायात माह के दौरान पुलिस की कार्रवाई…
1. दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष पेट्रोलिंग और संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
2. ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
3. मुख्य मार्गों और चौराहों से अतिक्रमण हटाकर यातायात प्रवाह सुचारू बनाया जाएगा।

यातायात मित्र योजना…
यातायात मित्र योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे और यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें